दिल्ली हिंसा को विवेक अग्निहोत्री ने हिंदुओं और भारत के खिलाफ युद्ध बताया, बोले- सालों से चल रही थी प्लानिंग

दिल्ली में हुई हिंसा को फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने देश और हिंदुओं के खिलाफ युद्ध बताया है। शुक्रवार सुबह एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, "यह दंगा नहीं है। यह हिंदुओं और भारत के खिलाफ सोचा समझा युद्ध है। इसकी योजना कई साल पहले बनाई गई थी, जिसके तहत 2020 में इसे अंजाम दिया गया। मैं सटीक तारीखों के साथ सालों से चेतावनी देता आ रहा हूं। यह अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि अभी तो इसकी शुरुआत हुई है।" उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि कैसे एक घर की छत पर हिंदुओं पर हमले की तैयारी की गई थी। 







 




 






 



 




विवेक ने हिंसा को कश्मीर 2.0 बताया


विवेक ने एक अन्य ट्वीट में दिल्ली हिंसा की तुलना 1990 में कश्मीरी पंडितों पर की गई बर्बरता से की है। विवेक ने लिखा है, "प्रिय मित्रों, हम इस बात पर बहस करते रहेंगे कि फासीवाद आ रहा है या नहीं। लेकिन कश्मीर 2.0 आ चुका है। अर्बन नक्सल, बॉलीवुडियाज और नकली नास्तिक इसे लेकर आए हैं।"





 


 






 



 




जावेद अख्तर के ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दी 


विवेक ने जावेद अख्तर के उस ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें गीतकार ने पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ हुई एफआईआर पर सवाल उठाया था। विवेक ने लिखा है, "इस क्रिटिकल समय में मैंने केवल अपने लोगों के लिए बोलने और मदद करने का फैसला लिया है। क्योंकि मैं जावेद साब जैसे महान नास्तिक और तर्कवादी से बहुत प्रेरित हूं, जो अपनी पूरी नास्तिकता को किनारे कर खूंखार हत्यारे का खुलकर समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि उसका नाम ताहिर है।"






 






 



 




विवेक ने 'युद्ध' जीतने का तरीका बताया


विवेक ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें वे दिल्ली हिंसा रूपी युद्ध को जीतने का तरीका बता रहे हैं। वीडियो में वे कह रहे हैं कि जब हम अपने देश के विश्वगुरु बनने के सपने को टूटते देखते हैं तो बहुत दुख होता है। लेकिन युद्ध जारी है। हम इसे हारे नहीं है। लेकिन हार हो भी सकती है। हार से बचने के लिए हमें अपनी रणनीति बदलनी पड़ेगी। हिंदू-मुस्लिम बंद कर अपनी ताकत पहचाननी होगी। 


Popular posts
संक्रमण को छोड़ दूसरी समस्याओं के लिए अस्पताल जाने से लोग कतरा रहे, 65.3% लोगों को लगता है उनके संक्रमित होने का खतरा नहीं
अनुपम खेर ने शेयर किया मयामी में बच्चों को हैंड वॉश सिखा रही टीचर का वीडियो, लिखा- हर एक को सीखना चाहिए
बॉलीवुड में लॉक डाउन का असर, कटरीना ने बहन-दोस्तों के साथ बिताया वक्त, घर में बोर हुईं सनी लियोनी
मुख्यमंत्री गहलोत का ट्वीट- अपने घरों के अंदर रहना जारी रखें, एक साथ ही हम लड़ सकते हैं और इसे हरा सकते हैं
आज 67 नए मामले सामने आए, वाराणसी में मदनपुरा क्षेत्र सील; डिप्टी सीएम मौर्य बोले- सरकारी कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट 15 अप्रैल से फिर शुरू होंगे
Image